Lachedar Paratha Recipe in Hindi

Lachedar Paratha Recipe in Hindi (लछेदार पराठा रेसिपी हिंदी में)

Hello Friends, आज मै आप सभी के लिए एक और बहुत ही Interesting Recipe लेकर आई हूं जिसका नाम है लच्छा पराठा। आजकल लच्छा पराठा इतना मशहूर हो गया है की सभी घरों मे ज्यादातर यही पराठा बनाया जाता है। बच्चो का तो ये बहुत ही पसंदीदा है क्योकि इसमे जो लच्छे होते है वो देखने में बहुत ही सुन्दर लकते है। 
लेकिन ज्यादातर समय ये पराठा बनाने मे बहुत कठिनाइयां आती है जैसे कभी लच्छे ही नही बनते या फिर एकदम खुल जाते है। जो आज की ये Recipe होगी सिर्फ आपके लिए। आज कुछ ऐसी Tips और Tricks बताऊँगी की आपका भी पराठा एकदम Crispy और सही तरीके से बनेगा। आज हम ये पराठा दो तरीके से बनाएंगे। तो चलिए बनाना शुरु करते है।

सामग्री :-

  • आटा/ मैदा
  • नमक
  • तेल / घी
  • अदरक
  • हरी मिर्च 
  • हरा धनिया

बनाने का तरीका :-

  1. सबसे पहले हम एक कटोरे मे 2 कप आटा लेंगे और उसमे 1 चम्मच नमक डाल देंगे। 
  2. अब हम उस आटे मे थोड़ा थोड़ा पानी डाल के अच्छे से आटा गूंथ लेंगे। 
  3. अब आटे मे 1 चम्मच तेल डालेंगे और उसे भी अच्छे से आटे के साथ गूंथ लेंगे।
  4. गूंथे हुए आटे को 20-22 Min के लिए ढक कर रख देंगे और उसके बाद एक बार और अच्छे से गूंथ लेंगे।
  5. अब उस आटे मे से हम लोई थोड़ लेंगे और उसके गोले बना देंगे। फिर उन लोई पर घी या तेल लगा कर 10 Min के लिए रख देंगे। 
  6. 10 Min बाद फिर एक लोई लेंगे और उसे हाथों की मदद से थोड़ा चपटा कर लेंगे। 
  7. अब लोई पर सुखा आटा लगा कर उसे गोल बेलना शुरु करे। आप लोई जितनी बड़ी बेल सकते है उतनी बड़ी बेल ले। 

पहला तरीका :-

  1. अब बेले हुए आटे पर अच्छे से सारी जगह घी लगाकर उसे मोड़ना शुरु करेंगे।
  2. सबसे पहले हम एक बार अंदर की तरफ मोड़ेंगे फिर बहार की तरफ मोड़ेंगे। इसी तरह पूरे पराठे को अच्छे से बीच मे दबा दबा कर मोड़ लेंगे। आप देखेंगे की एक पतली सी पट्टी बनकर तैयार हो गई है।
  3. अब उस पट्टी को हाथों की मदद से ही दबाते हुए थोड़ा लम्बा करते जाएंगे ताकि उसका एक बड़ा गोला बन सके।  

दूसरा तरीका :-

  1. इस लच्छा पराठा को हम Stuffing के साथ बनाएंगे और उसके लिए सबसे पहले हम रोटी पर घी लगाएंगे। 
  2. अब उस पर हम थोड़ा सा अदरक कद्दूकस करके डालेंगे, थोड़ी सी बारीक कटी हुई हरी मिर्च और बारीक कटा हुआ हरा धनिया डाल देंगे। 
  3. जो Stuffing डाली है उसे थोड़ा दबा देंगे और वैसे ही पहले वाले पराठे की तरह इसे भी एक बार सीधा और फिर एक बार उल्टा मोड़ेंगे। 
  4. और पहले वाली ही वही प्रक्रिया दोहौरानी है। गोल लोई बना कर तैयार करेंगे। 

अब बारी आती है पराठा बनाने की :-

  1. अब हम गोल की हुई लोई लेंगे और उसे हाथों की मदद से थोड़ा बड़ा कर लेंगे।
  2. फिर उस पर थोड़ा सुखा आटा लगाकर बेलन से हलके हाथ से बेल लेंगे।
  3. अब हम तवा गर्म कर लेंगे। तवा मध्यम आंच पर गरम करे। तवा न ही ज्यादा ठंडा होना चाहिए और न ही ज्यादा गर्म होना चाहिए।
  4. अब तवे पर पराठा बेल कर डाल देंगे। दोनो तरफ से अच्छे से घी लगा कर सेक देंगे।
  5. इसी तरह हम अपना Stuffing वाला पराठा भी सेक लेंगे। 

कुछ जरूरी बाते :-

  • जब भी पराठे के लिए आटा गूंथे तो उसे थोड़ा मुलायम ही गूंथे। 
  • लच्छे पराठे के लिए थोड़ी बड़ी लोई लेनी होती है क्योकि उसमे लच्छे ज्यादा होते है। 
  • इसकी Thickness रोटी से थोड़ी पतली रखनी है। 
  • जिस तरह बचपन मे आप कागज़ का पंखा बनाते थे उसी तरह हमे ये पराठा भी मोड़ते जाना है। 
  • आपको उस पट्टी को बिल्कुल हलके हाथों से दबाना है क्योकि अगर आप उसे ज्यादा दबा देंगे तो सारी परत चिपक जायेगी एयर पराठा अच्छा नही बनेगा। 
  • अब उस लम्बी पट्टी को गोल गोल घुमाकर एक बड़ा गोला बना लेंगे और हाथों की मदद से थोड़ा दबा देंगे। हमारी एक लोई बनकर तैयार है।   
  • आप पराठे की Stuffing मे अपने पसंद से और चीज़े भी डाल सकते है। जैसे Chilli Flakes या फिर पनीर भी डाल सकते है।
  • बेलन से हलके हाथ से ही बेले क्योकि अगर आप ज्यादा कड़क हाथों से बेलेंगे तो पराठे के लच्छे आपस मे चिपक जाएंगे। 
  • अगर तवा ज्यादा गरम होगा तोह पराठे की परत जल सकती है और अगर तवा ज्यादा ठंडा होगा तो पराठा बहुत कड़क बनेगा। 
हमारे लच्छे पराठे बनकर तैयार है। आप इन्हे किसी भी सब्ज़ी, आचार या चाय के साथ भी खा सकते है। और Stuffing वाला पराठा तो रुका भी अच्छा लगता है। आप इसे Enjoy कीजिये और मुझे Comment मे अपना अनुभव बताए की ये आपको कैसा लगा और अगर कोई Query हो तो वो भी पूछ सकते है। 
Thank You