Banana Cake Recipe in Hindi

Banana Cake Recipe in Hindi (केले का केक रेसिपी हिंदी में)

Hello Friends, आज की हमारी Recipe का नाम है Banana Cake या Banana Bread। आप लोग यही सोच रहे होंगे की आज Cake बनेगा इसका मतलब Oven मे Baking करेंगे लेकिन आप गलत है। आज हम इस Cake को कड़ाई मे भी बनाएंगे और Oven मे भी बनाएंगे। और आज का ये Cake एकदम शुद्ध शाक़ाहरी होगा और बिना अंडे का। सबसे अच्छी बात ये है की सभी सामग्री वही होगी जो आपके घर पर आसानी से मिल जाती है। 

ये एक ऐसी Recipe है जो आप हमेशा बनाना पसंद करेंगे जब भी आप केले देखेंगे। हम इसमे जो सामग्री डालेंगे उन्हे 2 हिस्सों मे बात लिया है। एक है सूखी सामग्री (Dry Ingredients) और दूसरी है गीली सामग्री (Wet Ingredients)। 

आपको एक बहुत ही Interesting बात बताती हू। जैसे की बहुत सी ऐसी चीज़े है जो दुनिया की अलग अलग जगह से उत्पत्ति हुई है लेकिन केले की उत्पत्ति हमारे अपने देश भारत से ही हुई है मतलब केला सबसे पहले भारत में ही उगाया था और फिर यही से पूरी दुनिया मे फैला। 

सामग्री :-

सुखी सामग्री (Dry Ingredients) :-

  • मैदा - 180 gm (1½ कप)
  • बेकिंग पाउडर (½ चम्मच)
  • बेकिंग सोडा (½ चम्मच)
  • दालचीनी का पाउडर (1 चम्मच)

गीली सामग्री (Wet Ingredients) :-

  • केले - 5
  • चीनी (¾ कप)
  • दही (¾ कप)
  • तेल (¼ कप)
  • वनीला सत्र/ Vanilla Extract (Optional)

बाकी सामग्री :-

  • अखरोट / चोको चिप्स
  • बटर पेपर
  • केक बनाने के लिए खांचा (Cake Mould)

बनाने का तरीका :-

  1. सबसे पहले हम गीली सामग्री तैयार करेंगे और उसके लिए हम एक Mixing Jar लेंगे।
  2. अब उस Jar मे हम केले डालेंगे फिर चीनी, दही, तेल और वनीला सत्र भी डाल देंगे और सभी को अच्छे से Grind कर लेंगे।
  3. अब आती है सुखी सामग्री की बारी। इसके लिए हम एक बड़ा कटोरा या कोई और बड़ा बर्तन लेंगे और उसमे मैदा छान लेंगे।
  4. इसके बाद हम उसमे बेकिंग सोडा, बेकिंग पाउडर और डालचीनी पाउडर को भी छननी मे छान लेंगे। 
  5. इसके बाद हम सुखी और गीली सामग्री जो अलग अलग तैयार की थी उन्हे एक साथ हल्के हाथों से किसी चम्मच की मदद से मिला लेंगे।
  6. आप मिलाने के साथ ही देखेंगे की मिश्रण मे बुलबुले फूलने लगे है। इसका मतलब की हमारा केक अच्छे से फुल जाएगा। 
  7. जब आप मिश्रण को अच्छे से मिला लेंगे तब उसमे हम अखरोट के टुकड़े डाल देंगे। आप चाहे तो अखरोट की जगह Choco Chips भी डाल सकते है। 
  8. अब हम केक बनाने के लिए एक खांचा लेंगे। आप चाहे किसी भी आकार का ले सकते है। मैने चौकोर आकार का लिया है।
  9. अब उस खांचे मे Butter Paper फिट करेंगे और उसमे तैयार किया हुआ केक का मिश्रण डाल देंगे।
  10. उपर से आप थोड़े अखरोट, Choco Chips और केले के कटे हुए टुकड़े भी डाल सकते है।

पकाने का तरीका :-

BAKING

  1. Oven या OTG को पहले Preheat करेंगे 10-15 min के लिए 180° Celsius पर।
  2. उसके बाद केक को पकाना है 55-60 min के लिए 180° Celsius पर। 

गैस पर(ON GAS)

  1. सबसे पहले हम एक बड़े मुँह वाली कड़ाई लेंगे और उसमे नमक डालकर उसमे एक खांचा या कटोरी रख लेंगे। 
  2. अब हमे नमक को 15-20 min के लिए तेज आंच पर गर्म कर लेंगे।
  3. जब नमक अच्छे से गर्म हो जाए तब हम गैस की आंच कम कर देंगे फिर उसमे केक रख देंगे।
  4. अब केक को धीमी या मध्यम आंच पर 1 घंटे के लिए सेकेंगे।
  5. सिकने के बाद एकदम ध्यान से कपड़े की मदद से केक बाहर निकाल ले और 2-3 min ठंडा होने के बाद उसे बाहर निकाल लेंगे।

कुछ जरूरी बाते :-

  • हम Refind तेल लेंगे
  • क्योंकि उसकी न ही अपनी कोई खुशबू होती है और न ही अपना कोई स्वाद।
  • मैदा छानना जरूरी है ताकि कोई भी घुटलिया या कोई गंदगी न आये। 
  • दालचीनी हमने सिर्फ इसीलिए डाली है क्योकि दालचीनी और केले का एक बहुत अच्छा स्वाद बनता है। 
  • जब केक कड़ाई मे सेके तब सिकने के बाद उसमे चक्कू डाल कर देख ले की अंदर तक अच्छे से सिका या नही। अगर नही सिका तो 10-15 min के लिए और सेक ले। 

तो हमारी ये स्वादिष्ट Recipe बनकर तैयार है। आप भी घर पर इसे बना कर मज़े लीजिये और अपने रिश्तेदार और दोस्तों को भी खिलाइये। आप इसमे अखरोट नही भी डालेंगे तब भी ये उतना ही स्वादिष्ट बनेगा। बस अखरोट से केक खाने के बीच बीच मे एक कुरकुरापन मिलता है। आप अखरोट की जगह इसमे Choco Chips भी डाल सकते है। 

Thank You