Milk Burfi Recipe in Hindi

Milk Burfi Recipe in Hindi (दूध की बर्फी रेसिपी हिंदी में)

आज हमारी इस Kitchen को महकाने के लिए हम बना रहे है दूध की बर्फी। ये वही सफ़ेद दूध की बर्फी है जो हर मंदिर के बाहर प्रशाद के रूप मे मिलती है और आप सोचते है की काश थोड़ी और मिल जाती। आज की हमारी Recipe बिल्कुल हलवाई वाली मिठाई की तरह बनेगी। 
जिन लोगो को Diabetes की बीमारी है वो भी इस मिठाई को बिना किसी हिचकिचाहट के खा सकते है। उन्हे कोई परेशानी नही होगी। केवल चीनी की जगह Sugar Free Powder मिलाना है। एकदम साफ तरीके से बनाइ हुई है ये मिठाई और वो भी एकदम सस्ते मे। इसे बनाने मे 100 रुपए भी नही लगेंगे बस थोड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। कुछ अच्छा और शुद्ध खाने के लिए थोड़ी मेहनत तो बनती है। 
आप चाहे तो इन्हे कितने भी दिनों के लिए रख सकते है ये बिलकुल भी खराब नही होगी। जो बर्फी बाहर से मिलती है वो बहुत जल्दी खराब होने लग जाती है क्योंकि वो खोया बहुत बासी भी होता है और साथ ही उसमे सोडा भी मिला होता हैं। 

सामग्री :-

  • दूध
  • खोया
  • चीनी
  • पिस्ता
  • केसर

बनाने का तरीका :-

  1. सबसे पहले हम लेंगे 1 लीटर कच्चा दूध। मैने पैकेट वाला बिना उबला हुआ दूध लिया है।
  2. अब हम एक बड़ी कड़ाई लेंगे और कर एक बार अच्छे से धो लेंगे फिर उसमे दूध डाल देंगे।
  3. अब उस दूध को हम उबलने देंगे और एक करची की मदद से किनारो पर जमी हुई मलाई की साथ के साथ निकालते रहना है।
  4. दूध को लगभग 20-25 min के लिए लगातार चलाते हुए उबालना है। आपको दिखेगा की दूध एकदम अच्छा गाड़ा हो गया होगा।
  5. अब हम गैस कम कर देंगे और उसमे 100 ग्राम खोया मिला देंगे। अब हमारा मावा 300 ग्राम का हो गया है।
  6. 300 ग्राम मावे मे हम 200 ग्राम चीनी मिलायेंगे लेकिन अभी केवल 100 ग्राम मिलाएंगे और धीमी आंच पर पकाते रहेंगे।इसे लगातार चलाते रहे और एक दम ध्यान से कड़ाई मे बीच मे अच्छे से चलाए। 
  7. चीनी डालने की वजह से आपका मिश्रण फिर से थोड़ा पतला हो जाएगा क्योंकि चीनी भी अपना पानी छोड़ देती है। लेकिन फिर से गाड़ा होने तक इसे लगातार चलाते रहे।
  8. इस समय इसमे कुछ भी नही डलता। ज्यादातर लोग घी या फिर इलायची मिला देते है लेकिन हम हलवाई की तरह बर्फी बना रहे है और वो इस समय पर इसमे कुछ भी नहीं डालते।
  9. जब मिश्रण फिर से गाड़ा हो जाए तो गैस बंद कर दे और लगातार चलाते रहे वरना कड़ाई गर्म होने के कारण खोया नीचे से लाल होने लगेगा।
  10. किसी पलटे(स्पतुला) की मदद से उसे पुरी कड़ाई मे अच्छे से फैला दे और पंखे के नीचे ठंडा होने के लिए रख देंगे। 
  11. एक घंटे के बाद फिर से अच्छे से मिला कर दोबारा फैला देंगे। बस तब तक ऐसा करते रहे जब तक खोया एक दम मुलायम हो जाए और दानेदार न रहे। 
  12. करीब 2 घंटे के बाद इसमे हम 50-60 ग्राम पीसी हुई चीनी डाल देंगे और फिर अच्छे से मिला देंगे। 
  13. अच्छे से चीनी मिलाने के बाद हम खोये को किसी बड़ी थाली मे अच्छे से निकाल लेंगे और हाथों की मदद से थोड़ा गुंथ लेंगे।
  14. अब हम एक Tray लेंगे जिसमे हम बर्फी बनायेंगे और उस Tray मे हम थोड़ा घी लगा देंगे फिर उपर से Butter Paper रख देंगे।
  15. अब उस Butter Paper पर थोड़े से पिस्ता के टुकड़े डाल देंगे और साथ ही केसर की रेशे भी डाल दे। इस समय आप चाहे तो इलायची की दाने भी डाल स्कते हैं। 
  16. इसके बाद उस पर खोये के मिश्रण को अच्छे से फैला देंगे और हाथों की मदद से अच्छे से दबा और फैला देंगे और उपर से पुरा बराबर(Plain) कर देंगे। 
  17. अब इसे 1-2 घंटे के लिए सेट होने के लिए छोड़ दे या फिर थोड़ी जल्दी है तो आप इसे Fridge मे भी रख सकते है और उसके बाद हम इसे काटेंगे।
  18. जब खोया सेट हो जाए तो उसे हम Tray से निकाल लेंगे और आप जैसी आकार (Shape) चाहे उस आकार मे इन्हे काट सकते है। मैने चौकोर आकार मे बर्फी काटी है।

कुछ जरूरी बाते :-

  • कड़ाई को धोना जरूरी है क्योकि धोने के बाद कड़ाई मे दूध नही चिपकेगा।
  • अगर आप दूध तेज गैस पर उबालेंगे तो वो एक दम सफ़ेद ही रहेगा लेकिन आप धीमी आंच पर पकाएंगे तो दूध मे थोड़ा पिलापन आ जाएगा और एक दम मलाईदार बनेगा। अब आपके उपर है की आप कैसी बर्फी खाना चाहते है।
  • जब दूध आधे से भी कम रहे जाए तो उसे लगातार कड़ाई के बीच मे चलाते रहे क्योकि अगर दूध जलेगा तो सबसे पहले बीच मे से ही जलना शुरु होगा। 
  • आप चीनी अपने स्वाद अनुसार कम या ज्यादा कर सकते है और Sugar Free Powder भी डाल सकते हैं।
  • आप जितना ज्यादा खोये को फैलाते रहेंगे उतना ही ज्यादा उसका रंग भी निखरता जाएगा।
  • पीसी हुई चीनी इसिलिए मिला रहे है क्योकि उससे खोये का रंग भी हलका होगा और चीनी घुलने मे ज्यादा वक्त भी नही लगेगा।
  • पिस्ता डालने से पहले उसे भिगोकर रख दे और फिर उसका छिलका उतार कर उसे छोटा छोटा काट ले।  
तो हमारी दुध की बर्फी बनकर तैयार है। आप भी इसे बनाकर देखे और फिर Comment मे मुझे बताए अपना अनुभव और अगर इसे बनाने मे कोई परेशानी या दिक्कत हो तो वो भी बताए। 
Thank You