Noodles Spring Roll Recipe in Hindi

Noodles Spring Roll Recipe in Hindi (नूडल्स स्प्रिंग रोल रेसिपी हिंदी मे)

Hello Friends, आज मै आप सभी के लिए एक ऐसी Recipe लेकर आई हूं जो आप ज्यादातर Restaurants में ही खाते हो, घर पर बनाने से घबराते है की पता नही सही बनेगी या फिर खराब हो जायेगी। तो आज मै Spring  Rolls बनाने की एक बहुत Easy Recipe लेकर आई हूँ जो Noodles(Chowmein) से भरी होंगी। 

आज मै आपको बताऊंगी एक ऐसी Trick जिससे आप इस Recipe को इतना Perfect तरीके से बनाना सीख जाओगे की आपको इसे बार बार बनाने का मन करेगा। 

आप इस Recipe को घर पर बना कर देखिये और यकीन मानिए आप चत्कारे लेकर खाएँगे। इसकी Filling बदलते रहिए और बहुत सारे तरीके के Spring Rolls बना कर तैयार कीजिये। इस Recipe को बनाना बहुत ही ज्यादा आसान है और आप इसे बहुत ही जल्दी बना कर तैयार कर सकते है। साथ ही आप इससे बना कर Fridge मे भी Store कर के रख सकते हो। जब कोई मेहमान आए तो आप इन्हे enjoy कर सकते हो चाहे bake करके या फिर Deep Fry करके। मै आपको ये दोनो तरीको से सेकना बताऊंगी : Bake करके भी और Deep Fry करके भी। 

सबसे पहले हम Chowmein(Noodles) बनाएंगे जो की हमारी Stuffing होगी।

सामग्री :-

  • लहसुन (Garlic)
  • प्याज (Onion)
  • कटी हुई सब्जियाँ (आपके अनुसार)
  • सोया सॉस (Soya Sauce)
  • चिल्ली सॉस (Chilli Sauce)
  • सिरका (Vinegar)
  • लाल मिर्च, काली मिर्च, नमक (Red chili Powder, Black Pepper, Salt)
  • noodles मसाला (Noodles Masala)

बनाने का तरीका :-

  1. तो सबसे पहले एक खुला बर्तन लेना या कड़ाई लेना और उसे अच्छे से गरम कर लेना। 
  2. अब कड़ाई में हम 1-2 चम्मच तेल डालेंगे। 
  3. अब हम तेल में ½ चम्मच बारीक कटा हुआ लहसून डालेंगे। इसे 2 मिनट चलाएँगे और फिर डालेंगे ¼ कप प्याज। 
  4. अब हम इसमे कटी हुई सब्जियाँ डालेंगे। हम इसमे शिमला मिर्च(Capsicum), गाजर(Carrot) और पत्ता गोबी(Cabbage) डालेंगे।
  5. सब्जियाँ जब आधी पक जाए तो उसमे उबली हुई Noodles(Boiled Noodles) डालेंगे। 
  6. Noodles में 1 चम्मच सोया सॉस, 1 चम्मच चिल्ली सॉस, ½ सिरका(White Vinegar), नमक, 1 चम्मच लाल मिर्च, ½ चम्मच कुटी हुई काली मिर्च और कोई भी noodles मसाला डाल ले और अच्छे से मिला ले।
  7. हमारी Chowmein बनकर बिल्कुल तैयार है जो हम spring rolls को भरने के लिए इस्तेमाल करेंगे। लेकिन Spring Rolls में भरने से पहले Chowmein बिल्कुल ठंडी होनी चाहिए। 

अब हम Spring Rolls बनाएंगे। 

Spring Rolls की Sheets बज़ार में भी आसानी से मिल जाती है आप चाहे तो बाजार से भी खरीद कर ला सकते है। लेकिन आप चाहे तो घर पर भी Spring Rolls Sheets बना कर तैयार कर सकते है। आपको Spring Roll Stuffing Sheets बनाने मे जितना डर लगता है ये उतनी ही आसान तरीके से बनकर तैयार होगी। 

सामग्री :-

  • मैदा-1 कप (All purpose flour)
  • पानी-1 ½ cup (Water)
  • नमक (Salt)

बनाने का तरीक :- 

  1. हम एक बड़े बर्तन में एक कप मैदा लेंगे और उसमे एक कप पानी डाल कर धीरे धीरे घोलना (Mixing) शुरु करेंगे। जब मैदे का घोल(Slurry) बन जाए तो उसमे एक चम्मच नमक(1 Tablespoon of Salt) डाल देंगे।
  2. अब हम मैदे का मिश्रण(Mixture of Maida) छन्नी की मदद से छान लेंगे।
  3. अब हम एक कड़ाई या किसी बड़े बर्तन में अच्छे से पानी उबाल(Boil Water) लेंगे।
  4. अब हम एक तवा(Pan) लेंगे और तवे पर बिलकुल पतला मैदे का मिश्रण फैला लेंगे और तवे को उबल्ते पानी (Boiling Water) की कड़ाई पर रख देंगे।
  5. जब तक तवे का मिश्रण बिल्कुल transparent ना हो जाए तब तक उसे सिकने दे। 
  6. जब sheet बिल्कुल अच्छे से सिक जाए तो उसे तवे से निकाल ले और इसी तरह और भी sheets बना ले और एक ही प्लेट मे एक के ऊपर एक रखते रहिये। 
  7. अब हम Spring Rolls बनाएंगे और उन्हे चिपकाने के लिए एक मैदे का घोल(Slurry) बना कर तैयार करेंगे जो न ही ज्यादा पतला होना चाहिए और न ही ज्यादा गाड़ा। 
  8. हमने जो Stuffing ठंडी करने के लिए रखी थी उसे लेंगे और एक Sheet पर थोड़ी Stuffing डाल कर उसे रोल कर देंगे। 
  9. आखिर मे हम उस मैदे के घोल (Slurry) को लगा कर उसे अच्छे से चिपका देंगे। और बाकी के सारे भी इसी तरह बना कर तैयार कर लेंगे। 
Bake करने का तरीका :- 
  1. Oven को 180° पर गर्म करेंगे।
  2. सारे Rolls को Oven की प्लेट पर रख कर ओवन मे रख देंगे। इनपर बिल्कुल भी तेल नही लगाना क्योंकि तेल पहले से ही sheets पर लगा होगा। 
  3. अब आपको जितने Crispy और Crunchy Spring Rolls चाहिए आप उतनी देर के लिए इन्हे सेक सकते हैं। लगभग 15-20 min के लिए। 
Deep Fry करने का तरीका :-
  1. एक कड़ाई (Pan) में अच्छे से तेल गरम कर ले। 
  2. उसमे आप Spring Rolls डाल दे जो आपने तैयार किये थे।
  3. उन्हे सुनहेरे(Golden Brown) होने तक सेके। 

कुछ जरूरी बातें :-

  • आप सब्जियाँ अपने पसंद के अनुसार डाल सकते है। 
  • सब्जियों को बहुत ज्यादा नही पकाना क्योंकि सब्जियों मे एक Crunch रहना चाहिए। 
  • Noodles डालते वक्त गैस की आँच कम कर दे वरना noodles कड़ाई में चिपक जाएंगी। 
  • Noodles मसाला Skip भी कर सकते है। 
  • Noodles मिलाते वक्त उन्हें हल्के हाथों से मिलाएं नही तो वो टूट जाएँगी।  
  • मैदे का घोल अच्छे से छाने ताकी उसमे से छोटी छोटी मैदे की घुटलियाँ निकल जाए। 
  • अगर मैदे को नही छाना तो हमारी Sheets सही नही बनेंगी। 
  • जब आप मैदे का घोल तवे पर डाले तो जो extra पेस्ट तवे पर होगा उसे वापिस निकाल लेंगे क्योंकि मैदे की परत बिल्कुल पतली होनी चाहिए। 
  • जब मैदे की परत सिक जायेगी तब उसकी किनारीयाँ (Corners) निकलने लगेगी।
  • जब आप Sheets को एक के ऊपर एक रखे तो हर sheet पर अच्छे से तेल लगा कर रखे वरना सारी Sheets आपस मे ही चिपक जायेगी। 
  • Stuffing Sheet को रोल करने के लिए उसे पेहले दो तरफ से फोल्ड करे और फिर रोल कर दे इससे Stuffing Sides से बाहर नही निकलेगी। 
  • हमारे Noddles से भरे Spring Rolls बन कर तैयार है। आप इन्हे चाय के साथ, पुदीने की चटनी या फिर टमाटर की चटनी(Tomato Sauce) के साथ Enjoy कर सकते है।